योगी की जीत के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी ने जपे एक लाख महामृत्युंजय मंत्र


ऋषिकेश,06 मार्च  ।राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत के लिए एक लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय के लिए भी 51 हजार मंत्र संपुट सहित जाप किए थे।
गंगा सेवा दल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व सदस्य राज्यसभा मनोहर कांत ध्यानी भले ही अपने आप सक्रिय राजनीति से अलग हैं। मगर, राष्ट्र के प्रति वह निरंतर सजगता से कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि मनोहर कांत ध्यानी ने इस वर्ष जनवरी व फरवरी माह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजय होने की कामना के लिए एक लाख महामृत्युंजय मंत्र का संपुट सहित जाप किया।

उनका यह अनुष्ठान शिवरात्रि के दिन संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा डा. धन सिंह रावत की विजय के लिए भी 100-100 माला महामृत्युंजय मंत्र संपुट का जाप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *