अनिल बलूनी बन सकते हैं उत्तराखंड प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात


ऋषिकेश 16 मार्च। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के लिए नया नाम लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री की दौड़ में चल रहे उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेताओं को पीछे करते हुए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

सूत्रों की माने तो राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने ब्राह्मण विधायकों के दबाव में हाईकमान ने यह फैसला लिया है और अनिल बलूनी को पीएम और गृहमंत्री का करीबी माना जाता है।सूत्रों के अनुसार की 20 तारीख को अनिल बलूनी के नाम का एलान हो सकता है।

मंगलवार देर शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संग सियासी चर्चा हुई। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनाव नतीजों के बाद की समीक्षा की। मंगलावर शाम को कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी राज्यसभा सांसद बलूनी के साथ संसद भवन स्थित केंद्रीय गृह मंत्री शाह के दफ्तर पहुंचे।

आपको बताते चले की पिछली विधानसभा में जब तीरथ सिंह रावत के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव होना था तब उस रेस में भी अनिल बलूनी का नाम सबसे आगे था लेकिन उस समय अनिल बलूनी के खराब स्वास्थ्य के कारण उनके नाम पर विराम लग गया था लेकिन सूत्रों की माने तो इस बार अनिल बलूनी का नाम मुख्यमंत्री कि रेस में सबसे उपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *