द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती हुए गोलोकगमन, जयराम आश्रम के परमअध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने समर्पित की भावपूर्ण विन्रम श्रद्धांजलि


ऋषिकेश नरसिंहपुर/भोपाल  11 सितंबर। : शारदा पीठ और द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है।उन्होंने अंतिम सांस मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में ली।

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आश्रम में दोपहर 3:00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। उनका जन्म 2 सितंबर 1924 में हुआ था और वह द्वारका और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शंकराचार्य के निधन पर दुख व्यक्त कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। इसी कड़ी में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जयराम आश्रम के परमा अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं महामंत्री स्वामी चिन्मयानंद महाराज परमार्थ आश्रम हरिद्वार ने भी शंकराचार्य के निधन पर शोक प्रकट किया है।

जयराम आश्रम के परम अध्यक्ष और भारतीय साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने अपनी भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए कहा कि शंकराचार्य जी महाराज की परंपरा एवं विचारो का संरक्षण निरंतर होता रहे यही पूज्य शंकराचार्य महाराज के प्रति सच्ची एवं सार्थक श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *