दो बहनों की रेप के बाद की गई हत्या के सबूत मिटाने के लिए पेड़ से उन्हीं लड़कियों के दुपट्टे से लटकाया, तीन हुए गिरफ्तार


दो बहनों की रेप के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन के मुताबिक जुनैद, सुहैल, हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले गन्ने के खेत में रेप किया। फिर दो और लड़कों को फोन कर बुलवाया। इसके बाद बारी-बारी से सब ने रेप किया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए पेड़ से उन्हीं लड़कियों के दुपट्टे से लटका दिया। जुनैद को पुलिस ने इनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लड़कों से ये दोस्ती हाल की ही थी। दोनों लड़कियां स्वेच्छा से लड़कों के साथ गई थीं। आरोपियों ने लड़कियों को बहलाफुसला कर फंसाया। लड़कियां लड़कों के साथ शादी करना चाहती थीं और जिद कर रही थीं। जुनैद और उसके दो साथियों ने दोनों की रेप के बाद हत्या कर दी। इसके बाद दुपट्टे से दोनों के शव को लटका दिया।

पुलिस ने दो और आरोपी कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ निवासी लालपुर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक लड़कियों के गांव के छोटू ने ही इन तीन लड़कों जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका निवासी लालपुर थाना निघासन लड़कियों की दोस्ती कराई थी। ये तीनों बुधवार को बाइक से लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले गन्ने के खेत में रेप किया, फिर दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। पुलिस ने जुनैद के दोस्त कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि अभी यह शुरुआती जांच है। दोनो के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *