नाइजीरिया में फंसे प्रदेश के लोगों की सुरक्षित वापसी को लेकर मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पत्र पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिया भरोसा


ऋषिकेश 28 नवंबर। नाइजीरिया में फंसे उत्तराखंड प्रदेश के 2 लोगों सहित और भारतीयों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लिखे गए  अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि नाइजीरिया में फंसे प्रदेश के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी।

इसके लिए भारत सरकार अबुजा स्थित हाई कमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क में है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *