धामी सरकार का बजट सभी वर्गों के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर बनाया गया है -सुनीता बोडाई


ऋषिकेश, 20 मार्च । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौडाई विद्यार्थी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किए किए गए पीछे बजट को जनता के लिए समावेशी विकास का बजट बताते हुए सभी वर्गों के उत्थान की बात कही। वही उन्होंने कहा कि देहरादून में ‌ बुजुर्गों की सहायता के लिए 13920 करोड़ के बजट से वृद्धा आश्रम बनाया जाएगा ।

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौडाई ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए. उद्यान विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 815.66 करोड़ का प्रावधान करते हुए‌ पॉलीहाउस हेतु रू0 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।‌मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजकीय नियुक्तियों हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। जिस हेतु राज्य लोक सेवा‌ आयोग के अन्तर्गत रू0 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि. उद्योग विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 461.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है। तो वर्क फोर्स डेवलेपमेंट हेतु 100 करोड़ के साथ प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट स्टार्ट अप और इंटेरप्रीनियरशिप योजना हेतु रू0 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।विभिन्न नीतियों के तहत उद्योगों को अनुदान हेतु रू0 26 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इसी के साथ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु रू0 40 करोड़,पर्यटन विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 302.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है। धामी सरकार ने‌ उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु रू. 63.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण हेतु रू. 60.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए टिहरी झील का विकास के निर्माण हेतु रू. 15.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। चार धाम यात्रा मार्गों पर आधारभूत सुविधाओं का निर्माण / विकास हेतु रू. 10.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।पर्यटन विभाग अन्तर्गत चारधाम एवं विभिन्न स्थानों हेतु भूमि क्रय हेतु रू. 50 करोड़ का प्रावधानकिया गया है। 4. शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय हेतु रू0 51 करोड़ का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति हेतु रू0 11 करोड़ का प्रावधान पी.एम श्री योजना हेतु रू0 92.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने के लिएकृषि विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 1294.15 करोड़ का प्रावधान करने के‌ साथ मिलेट मिशन हेतु रू0 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।स्थानीय फसलों में प्रोत्साहन हेतु रू0 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए. स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 4217.87 करोड़ का प्रावधान किया गया है।अटन आयुष्मान हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मेडिकल कॉलज तथा नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।. समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 2850.24 करोड का प्रावधान किया गया है। उनकी सरकार ने‌निराश्रित विधवा पेंशन हेतु रू0 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसान पेंशन योजना हेतु रू 35 करोड़ का प्रावधान भी नहीं किया अपितु नंदा गौरा योजना हेतु रू0 282.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना हेतु लगभग रू0 26.72 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु रू० 23 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना हेतु रू0 19.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है।‌ उन्होंने कहा कुल मिलाकर बजट सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए विकास उन मुखी बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा , जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद भट्ट, जिला मंत्री राजेंद्र तड़ियाल, कपिल गुप्ता शिव कुमार गौतम गौरव कैनला सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *