कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हुए विवादित घटनाक्रम से समाज में अच्छा संदेश नहीं, सार्वजनिक क्षेत्र मे सभी से संयमित आचार और व्यवहार की अपेक्षा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट


देहरादून 3 मई ।भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह से कैबिनेट मंत्री और युवक के बीच विवाद ने तूल पकड़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंची यह दुखद है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पर हुए हमले को लेकर कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। ऐसी घटनाओं से अच्छा संदेश नही जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष महिंद भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र मे सभी से संयमित आचार और व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *