2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची


ऋषिकेश /लखनऊ 13 जनवरी। – 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज  कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है ।

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए दावेदारों की पहली सूची जारी कर दी है । इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी और आशा वर्कर को भी टिकट दिया है।सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है।उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है।इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *