देहरादून /अल्मोड़ा, 02 मई 2021- सल्ट उपचुनाव में मतगणना जारी है।शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है।
अब तक मिले रुझानों में भाजपा आगे दिख रही है।
पोस्टल बैलेट के बाद आए रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस पर भारी होते हुए दिखाई दे रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी महेश जी ना जीत की तरफ बढ़ते हुए चले जा रहे हैं। हालांकि अभी मतगणना जारी है और मतगणना पूरी होने के बाद ही सही सही आंकड़ों का पता चल पाएगा।
पहले चरण की मतगणना के बाद
कांग्रेस की गंगा पंचोली को 1509,
बीजेपी के महेश जीना को 2119,
उपपा के जगदीश चंद्र को 42,
पीडीपी के नंदकिशोर 13,
यूकेडी समर्थित पान सिंह को 26,
शिव सिंह रावत को 18
सुरेंद्र सिंह को 54 और
नोटा पर 67 वोट पड़े।
सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के after sixth round के मतगणना का परिणाम-
1) गंगा पंचोली -8310
2) महेश जीना। -10777
3) जगदीश चंद्र। -286
4) नंदकिशोर। -146
5) पान सिंह। -205
6) शिव सिंह रावत। -347
7) सुरेंद्र सिंह। -317
8) नोटा। -376














Leave a Reply