नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले ऋषिकेश निवासी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक गौतम नौटियाल राहुल गांधी उत्तराखंड को न केवल समझते हैं, बल्कि महसूस भी करते हैं: गौतम नौटियाल
ऋषिकेश 07 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक और ऋषिकेश निवासी गौतम नौटियाल ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भेंट की।
इस मुलाकात पर गौतम नौटियाल ने बताया कि उन्हें न केवल सीखने का अवसर मिला, बल्कि इस संवाद के माध्यम से अपने भीतर की क्षमता, मन की स्थिरता और सत्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की अद्भुत सीख प्राप्त हुई। राहुल गांधी का व्यवहार, सरलता और हर व्यक्ति के जीवन को समझने का प्रयास बेहद प्रेरणादायक रहा।
गौतम नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड की राजनीति, बेरोज़गारी, पेपर लीक, युवाओं की चुनौतियों, इंडिगो फ्लाइट की अव्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक राहुल गांधी ने हर विषय पर गंभीर और अध्ययन आधारित चर्चा की। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से रोकने के कारणों से लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति तक, संवाद अत्यंत व्यापक रहा।
गौतम ने कहा कि वे यह देखकर हैरान थे कि राहुल गांधी उत्तराखंड को न केवल समझते हैं, बल्कि महसूस भी करते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के बारे में स्पष्ट रूप से कहा “उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस सरकार द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।”
Leave a Reply