Advertisement

सेवा भारती ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन,  सांस्कृतिक, देशभक्ति, और योग की प्रस्तुतियों का रहा समागम


ऋषिकेश, 21 मई। सेवा भारती उत्तराखंड जिला ऋषिकेश द्वारा संचालित 31 सेवा केंद्रों के वार्षिक उत्सव का आयोजन 2026 बृहस्पतिवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों एवं नगरवासी शामिल हुए।

सेवा भारती उत्तराखंड, जिला ऋषिकेश द्वारा वार्षिक उत्सव में संस्था के सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न सेवा केंद्रों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में सेवा भारती के अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक देशभक्ति, और योग प्रदर्शन कर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती उत्तराखंड के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल उपस्थित रहें। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश के उद्योगपति उपेन्द्र विज्ञानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद कोठारी ने शिरकत की। 

मुख्य वक्ता सेवा भारती उत्तराखंड के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने कार्यक्रम में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का मूल भाव ही सेवा है।

इसी सेवा के भाव को संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा देश में हुए युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं में देखा गया। राष्ट्रीय स्वयं संघ एक सेवाभावी संस्था है। देश में छुआछूत की भावनाओं को दूर करते हुए सेवा एक विभाग सेवा एक व्यक्ति का भाव रखते हुए वंचित बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा केंद्र , छात्रावास और संस्कार केंद्र चलाया जाता है। इसके अलावा दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला कर चिकित्सा सेवा दी जाती है । 

इसके अलावा सेवा भारती द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए सिलाई केंद्र, कंप्यूटर कक्षाएं और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण (वोकेशनल ट्रेनिंग) भी आयोजित करता है।

उन्होंने बोला कि संगठन का मूल मंत्र “नर सेवा ही नारायण सेवा” है। बिना किसी सरकारी अनुदान के स्वयंसेवको द्वारा सेवा भाव को ध्यान रखते हुए आपदा से लेकर युद्ध की स्थिति में अपनी सेवा देते है। 

सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. हेतराम मंमगाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को सेवा कार्यों से जोड़ना है।

इस मौके पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की सेवा ही सच्ची साधना है और सामूहिक प्रयासों से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।

 

उन्होंने बताया कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का संचालन कर रही है।

 

 वार्षिक उत्सव के दौरान सेवा भारती द्वारा चल रही गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। 

 

इस मौके पर पूर्व महपौर अनिता ममगाई , सुरेंद्र मोगा राज्यमंत्री, नरेंद्र नेगी अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला, संजय शास्त्री , संजीव चौहान,नरेश उनियाल, के एस राणा, राजेंद्र पांडेय, राजीव थपलियाल, पंकज जुगलान, सुरेंद्र नेगी, पवन शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, गौरव कैंथोला, जॉनी लाम्बा, संजीव चौहान, आशु डग, संजय ध्यानी, आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *