Advertisement

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने लगाया रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्र


ऋषिकेश 03 सितंबर। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से एम्स ऋषिकेश के सहयोग से नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में होटल के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस अवसर पर क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्र, क्लब डायरेक्टर महेश किंगर, अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षय चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, डिस्ट्रिक्ट क्राउन विनीत चावला, नवीन गांधी एवं प्रिया गांधी मौजूद रहे।

क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्र ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एम्स ऋषिकेश की टीम और होटल आनंदा के स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन भविष्य में भी सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *