ऋषिकेश 05 सितंबर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने तथा इस प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों को लेकर शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। वहीं, इस मामले में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज किए जाने को कांग्रेस ने राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को जायज ठहराए जाने पर भी आपत्ति जताई। कांग्रेस ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि 7 सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच सामाजिक सम्मान, समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवाज है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, दीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, चंदन सिंह पंवार, भारत शर्मा, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, सिंहराज पोसवाल, संजय भारद्वाज, सुमित चौहान, मधु मिश्रा, प्यारेलाल जुगरान, देवेंद्र प्रजापति, सरोजिनी थपलियाल, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, भूपेंद्र राणा, मदन शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद रतूड़ी, अनिल गुप्ता, राजेश शाह, बप्पी अधिकारी, राजू गुप्ता, पुरंजय भारद्वाज, भूपेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।













Leave a Reply