महापौर ने निगम अधिकारियों के साथ सौ फुटी ऊंचे तिरंगे का किया निरीक्षण
100 फीट ऊंचा तिरंगा त्रिवेणी घाट की आभा में लगायेगा चार चांद -अनिता ममगाई
ऋषिकेश 8 जून ।नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर आन,बान और शान के लहराता तिरंगा घाट पर आने वाले श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों को देशभक्ति का अहसास करायेगा।देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक तिरंगा झंडा 100 फीट ऊंचे हाईमास्ट पोल पर लगाया गया है। लोकार्पण से पूर्व फिलहाल इसका ट्रायल किया गया है जो कि बेहद सफल रहा।
मंगलवार की दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंंह क्वीरियाल व अधिशासी अभियंता विनोद जोशी ने त्रिवेणी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज का पार्षदों संग निरीक्षण किया।
त्रिवेणी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज का निरीक्षण किया।इस दौरान महापौर ने बताया कि एमडीडीए द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सबसे प्रमुख रमणीक स्थल त्रिवेणी घाट पर तिरंगा झंडा लगाया गया है जिसकी सम्पूर्ण देखदेख निगम प्रशासन करेगा।निगम प्रशासन देश की शान की प्रतीक गगनचुम्बी तिरंगे के नीचे जगमगाती खूबसूरत लाईटिंग के साथ बेहद आकर्षक चबुतरे का निर्माण करायेगा।
मां भारती के तिरंगे तले बेठकर यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्वालुओं को निश्चित ही लहराते तिरंगे को देखकर अपने देश के मान, सम्मान व देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न होगा।इस दौरान महापौर ने कार्यदायी संस्था के ठेकदार को एक माह के भीतर 8 जुलाई तक तमाम निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए भी आदेशित किया।
उन्होंने बताया कि आगामी 9 जुलाई को तिरंगे का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
मौके पर पार्षद विजय बडोनी, मनीष बनवाल, विजेंद्र मोघा ,पवन शर्मा,गौरव कैंथोला,शिवम टुटेजा,अनूप बडोनी,राजेश कोठियाल, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply