Advertisement

पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के हाथों में बंधे (कलावा) रक्षा सूत्र को खुलवाने और माथे पर लगे तिलक को हटवाने के लगे आरोप, अभिभावको और हिंदू संगठनो ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया कड़ा विरोध,


ऋषिकेश 27 फरवरी। पब्लिक स्कूल में स्कूल विद्यार्थियों के हाथ में बंधे कलावा को खुलवाने और स्कूली बच्चों के माथे पर लगे तिलक को मिटाने जाने के आरोप को लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ़ स्कूली बच्चों के अभिभावकों द्वारा नाराजगी जताते हुए  जमकर विरोध किया कर स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका गया। तो वहीं, भाजपा युवा मोर्चा व ग्राम प्रधान द्वारा स्कूल प्रशासन का पुतला भी दहन किया गया। 

मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र में उसे वक्त हंगामा हो गया जब अभिभावकों को सूचना मिली कि एक पब्लिक स्कूल में उनके बच्चों के माथे पर लगा तिलक मिटा दिया और हाथ में बंधा रक्षा सूत्र (कलावा) जबरन खोल दिया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल ने बताया कि डोईवाला स्थित दि हॉरिजन स्कूल के टीचर द्वारा विधार्थियों के हाथ का कलावा और माथे का टीका मिटाया गया। यही नहीं जिन सिख बच्चों ने हाथ में कढ़ा पहना था उनसे कढ़ा उतरवा दिया गया, जिससे अभिभावकों का आक्रोश बढ़ गया।इसकी भनक लगने पर एकत्रित हुए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन का जमकर विरोध किया। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। जब तक प्रबंधक माफी न मांगे तब तक सभी अपनी बात पर अडिग रहे। बताया जा रहा है कि काफी जद्दोजहद के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा माफी मांगे जाने पर गुस्साए अभिभावक शांत हुए। चेताया कि इस तरह की धर्म विरोधी घटना दोबारा हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश  उनियाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधक द्वारा माफी मांगने जाने पर मामला शांत हुआ। स्कूल प्रबंधक से दो टूक कहा कि पुनः स्कूल में इस तरह से धर्म विरोधी घटना हुई तो संगठन उग्र आन्दोलन करेगा।

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री आयुष रावत, ग्राम प्रधान छिद्दरवाला सोबन सिंह कैंतुरा ने स्कूल प्रशासन का पुतला दहन किया।

इस पूरे मामले को लेकर जब स्कूल प्रबंधक से उनका पक्ष जानने के लिए प्रयास किए गए, परंतु उनसे  कोई संपर्क नहीं हो पाया।

विरोध प्रदर्शन में संपूर्ण रावत, विक्रम चंद, दीपक कपुरवाण, मनीष सजवाण, विजय, रॉबिन, विकास, सचिन, गणेश, राकेश, गोपाल, सौम्या, त्रिलोक प्रसाद भट्ट, नीरज आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *