उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में लाभार्थियों को किए चेक वितरित, प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाने का लक्ष्य: पुष्कर सिंह धामी


ऋषिकेश देहरादून 4 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ग्राउंड हाथीबङकला देहरादून में राज्य के 22 वें स्थापना कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग ‘ की ओर से ‘लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौक पर कृषि मंत्री गणेश जोशी और वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

बताते चले”लखपति दीदी योजना पलायन रोकने के लिए यह योजना लाई गई है। योजना के शुभारंभ पर राज्य के विभिन्न जनपदों से भी काफी तादाद में महिलाएं पहुंची। इस अवसर पर समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *