मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सरकारी पैसे का सुनियोजित ढंग से हो उपयोग सुनिश्चित : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


ऋषिकेश/ पिथौरागढ़ 13 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को जनपद में चल रहे सभी निर्माण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके हैंडओवर की कार्यवाही आरम्भ कर दी जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि कई वर्ष पूर्व शुरू हुए निर्माण कार्य भी अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं जोकि चिंता का विषय है। पैसा चाहे राज्य सरकार का हो चाहे केंद्र सरकार का हो, उसका सुनियोजित ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि उस धनराशि का जनता को समय पर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *