लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भगत दा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे ऋषिकेश, स्कूली चंदे के नाम पर हुए 15 करोड़ के गबन के आरोप बे बुनियाद, आरोप लगाने वालों के खिलाफ जायेंगे न्यायालय : भगत सिंह कोश्यारी
ऋषिकेश 30 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ऋषिकेश पहुंचे।
आज देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिस तरह से कई जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता को ध्यान मे रख कर बनाई हैं जो कि आज धरातल पर फलीभूत होती दिख रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुट कर चुनाव प्रचार में उतरना होगा कहा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 400 पार सीटो का नारा पूरा होगा।
उन्होने कहा और कि हमें डिजिटल के साथ विजिटल भी होना होगा। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत हमें समरसता का संदेश देना होगा।
पत्रकारों से बात करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने अपने ऊपर लगे स्कूली चंदे के नाम पर हुए 15 करोड़ के गबन के आरोप पर कहा कि कुछ लोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह की बेवजह बाते फैला रहे है। यह केवल राजनीतिक दृष्टिकोण के तहत रचाया षड्यंत्र हैं, वह ऐसे बे बुनियाद आरोप लगाने वालों के खिलाफ न्यायालय की शरण लेंगे
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह अंतर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि इस बार इस अंतर को हमें बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, राजेश गौतम, संदीप गुप्ता, राजू देवदत्त शर्मा, दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, आदि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply