सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा अखंड श्री रामायण पाठ का किया आयोजन


ऋषिकेश 30 मई। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा 29 मई से अखंड श्री रामायण पाठ  का आयोजन किया गया।

गुरुवार को ऋषिकेश में सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा बनखंडी रामलीला ग्राउंड में 24 घंटे का श्री रामायण अखंड पाठ का पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन और आरती कर शुभारंभ किया गया। जिसमें राम कथा पूजन, रामायण पाठ, भोग, आरती और जागरण किया गया ।जिसका शुक्रवार 30 मई को कथा विराम पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा का समापन हुआ। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
 सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में 29 मई को रामकथा पूजन, रामायण पाठ और रात को जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बनखंडी और आसपास के क्षेत्राें के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर श्री रामायण अखंड पाठ का श्रवण किया। रात को चले राम जागरण में संगीत पर भजनों ने जहां राम भक्तों में अलग सी छठा बिखेर दी जिससे सभी भक्त रामधुन में थिरकने को मजबूर हो गए। 
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। जिसमे मुख्य रूप से योगेश कालरा, रोहिताश पाल, अशोक थापा, जितेंद्र पाल, रणवीर सिंह,सुशील पाल, मांगे राम पाल, अभिनव पाल, विशु पाल, हर्ष पाल, नीतीश पाल, अंकुश मौर्य, रणधीर मौर्य, राजेंद्र गुप्ता, प्रेम किशोर नौटियाल,मदन कुमार शर्मा, संदीप त्यागी, गुलशन जग्गा, रवि वर्मा, दीपक मुखिया, आदित्य पाल, राजीव चौधरी, आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *