Advertisement

महापौर ने नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विकास कार्यों की जानकारी करी साझा 


ऋषिकेश 25 अक्टूबर। महापौर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के विकास कार्यों, निराश्रित गोवंशो एवं आवारा श्वान पशुओं के नियंत्रण एवं समाधान के संदर्भ में पत्रकार वार्ता के द्वारा जानकारी दी गई।

शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर शंभू पासवान नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सह नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नगर में निराश्रित गोवंशो एवं आवारा श्वान पशुओं के नियंत्रण के लिए  गौसदन / नन्दीशाला/ए०वी०सेन्टर बनाये जाने हेतु रायवाला के खाता संख्या 1629 खसरा नं० 799 क मि० रकवा 0.500 है० भूमि श्रेणी-4 (क) सिविल एवं इस खसरा नं0 799 क मि० 5000 है० ए०बी०सी० सेन्टर हेतु निशुल्क हस्तान्तरण हुयी है। जिसका कुल 1.00 है० आवंटन है।

इसके अलावा नगर के मुख्य मार्गों के किनारे इल्कैट्रिक वाहनों को चार्जिंग एवं यात्री बस स्टॉप की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई०वी० चार्जिंग स्टेशन एवं यात्री शेड निर्माण का कार्य पी०पी०पी० मोड पर कराये जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है इसके लिए विभिन्न विभागों से सहमति प्राप्त कर ली गयी है और टेन्डर जारी किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अन्तर्गत नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों के किनारे इन्टरलॉकिंग टाईल्स लगाकर मार्गो को धूल रहित बनाने के लिए लगभग 3.30 करोड रूपये के निर्माण कार्यों के टैन्डर प्रारम्भ हो चुके है। जिनका शीघ्र ही कार्य शुरू हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 40 वार्डों से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नया टेन्डर हो चुका है और नयी कम्पनी नैचर ग्रीन प्रा० लि० द्वारा दिनांक 16.10.2025 से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही शासन से 29 नयी गाड़ियां भी निगम को प्राप्त होने वाली है, जिसके बाद सभी वार्डो में पर्याप्त संख्या में गाड़ियां दैनिक कार्य हेतु उपयोग में लाई जायेगीं।

 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती पार्क का निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गयी है जिसमें लगभग 1.80 करोड़ रूपये की लागत से एक सुन्दर पार्क तैयार कर जनता को समर्पित किया जायेगा।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने सभी विकास कार्यों तथा ऋषिकेश शहर की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान प्रदान किये जाने और विशेष सहयोग प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *