ऋषिकेश, 5 सितंबर। लाची फाउंडेशन की ओर से दुर्गा मंदिर, मालवीय नगर में “ब्लड डोनर अप्रिसिएशन सेरेमनी-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। देशभर से आए रक्तवीरों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
लाची फाउंडेशन के फाउंडर रोहित बिजलवान एवं उनकी टीम ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है। आपात स्थिति में रक्तदाता किसी व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाता है। निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में देशभर से आए रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य से जोड़ने का आह्वान किया गया।
फाउंडेशन के फाउंडर रोहित बिजलवान ने कहा कि लाची फाउंडेशन भविष्य में भी रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी आयोजित किए जाएंगे।













Leave a Reply