देश में 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए
नई दिल्ली 24मई । देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने लगी है। देश में 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,452 संक्रमितों की जान गई है। राहत की बात ये रही कि 3 लाख 2 हजार 83 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी।
उधर, देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी। इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है। अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद भी मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं।
ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में भारत के अलावा सिर्फ दो अन्य देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में संक्रमण से 6 लाख और 4.48 लाख मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से मौतों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में करीब साढ़े 6 महीने लगे थे। एक से दो लाख होने में 7 महीने से कुछ कम वक्त लगा। वहीं 2 से 3 लाख मौतें एक महीने से भी कम समय में हो गईं।
Leave a Reply