श्रीदेव सुमन की जयंती पर महापौर अनिता ममगाई ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु कराया महा सैनेटाइजेशन अभियान


श्री देव सुमन का बलिदान युगो युगो तक किया जाएगा याद-अनिता ममगाई

ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरु कराया महा सैनेटाइजेशन अभियान

ऋषिकेश- टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इसकेेेे अलावा महापौर ने साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों के 10 वार्डो में महा सैनेटाइजेशन अभियान के लिए विभिन्न टीमों को महापौर अनिता ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर निगम के बापूग्राम स्थित कैम्प कार्यालय से रवाना किया। विभिन्न क्षेत्रों में मेयर ने कमान संभालते हुए खुद लोगों के घरों को सैनेटाइज भी किया।

मंगलवार की सुबह शुरुआत में महापौर ने ग्रामीण क्षेत्र के पार्षदों की मोजूदगी में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन कर्म पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वह एक महान क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि उत्कृष्ट विचारक भी थे।
राजशाही के अत्याचारों से दबी जनता को मुक्त कराने के लिए श्रीदेव सुमन ने जिस तरह क्राति का शंखनाद किया और उसे मुकाम तक पहुंचाने में अपने प्राणों की बाजी तक लगा दी वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, संघर्ष और बलिदान की प्रतिमूर्ति श्री देव सुमन के आदर्शों, त्याग और बलिदान को युगो-युगों तक याद किया जायेगा।

निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं फर्ज-अनिता ममगाई

इसके अलावा वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए नगर निगम अपने स्तर पर तमाम निगम क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रहा है। निगम क्षेत्र की कुछ ग्राम सभा ऐसी हैं, जहां संसाधन के अभाव में यह कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रख नगर निगम महापौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में महा सैनिटाइजेशन अभियान की रणनीति बनाई है।निगम ने अपने तमाम संसाधनों के साथ ग्रामीण इलाकों में सैनेटाइजेशन टीमें लगा दी हैं।

महापौर ने बताया कि कोरोना वायरस को तीर्थ नगरी में पनपने न देने के लिए नगर निगम ने भी अपनी सम्पूर्ण ताकत झोंक रखी है। नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के साथ ही हर गली मोहल्लों में सेनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। निगम की सैनिटाइजेशन टीम के पास इस समय सबसे ज्यादा काम है। सुबह से यह टीम मोहल्लों में सेनिटाइजेशन करने में जुट जाती है।उन्होंने तमाम शहरवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील भी की।

इस दौरान अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पार्षद रश्मि देवी,गुरविंदर सिंह,विजय बडोनी,विपिन पंत,विजेंद्र मोघा, बीरेन्द्र रमोला,अनिता प्रधान आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे। इसकेेेेे अलावा सेनिटाइजेशन के  दौरान महापौर के अलावा सुभाष बाल्मीकि,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा, राजेश , विनोद सेमवाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *