ऋषिकेश 30 मई:- कोरोना काल की दूसरी लहर मे कोविड से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में जारी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु हरिपुर कलां के बिरलाफ़ार्म क्षेत्र से ग्राम पंचायत सदस्य विनायक गिरी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल द्वारा हरिपुर ग्रामवासियों की सुविधा हेतु नि:शुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है।
ग्राम पंचायत सदस्य विनायक गिरी ने बताया की हरिपुर कलां से रोजाना सैकड़ो लोगो को वेक्सिनेशन हेतु कभी इंटर कालेज हरिपुर तो कभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला जाना पड़ता है।कोरोंनो कर्फ्यू के साथ ही बढ़ती गर्मी के प्रकोप के कारण बुजुर्ग, असहाय, दिव्यांग जनों की सुविधा हेतु दो मारुति कार एवं दो ई रिक्शा के माध्यम से रोजाना जरूरतमंद लोगो को वेक्सिनेशन सेंटर तक लाया व लेजाया जाएगा।
निःशुल्क वाहनो को मुख्यातिथि योगऋषि वामदेव संकल्प महिला बाल विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी,गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने जानकारी देते हुवे बताया कि निःशुल्क वाहन सेवा हेतु हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए है:- इस मौके पर संकल्प महिला बाल विकास समिति के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ,डॉ देवेंद्र, शशि शर्मा,संदीप डबराल उपस्थित थे।
Leave a Reply