नगर महिला कांग्रेस ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का ऋषिकेश पहुंचने पर किया स्वागत


 

ऋषिकेश 21 मार्च । उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य के टिहरी दौरे पर जाते हुये ऋषिकेश पहुंचने पर नगर कांग्रेस महिला कमेटी ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। शनिवार की दोपहर नगर कांग्रेस कमेटी महिला द्वारा उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सविता आर्य व पर्यवेक्षक परविंदर कौर के रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन में पहुंचने पर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सरोज देवराडी अध्यक्षता व कमलेश महिला उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव कमला शर्मा के संचालन आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत किया गया।

इस अवसर पर  सभी उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही है जिसके कारण महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं यहां तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं के कपड़ों को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं जिससे महिलाओं की आजादी भी खतरे में पड़ गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसका कारण राज्य की जनता का प्रदेश सरकार से मोहभंग होना भी बताया गया। इस अवसर पर विमला रावत ,कमलेश शर्मा प्रदेश सचिव मालती तिवारी, सेवादल की प्रदेश सचिव शोभा भट्ट, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा ,पुष्पा मिश्रा, शीला देवी, रोशनी बडोनी, सुमित्रा उनियाल, संगीता देवी, सत्यभामा , सुनीता शर्मा, सोनू राणा ,मीना देवी, आदि महिलाएं उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *