हिंदू युवा वाहिनी ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया शहीदी दिवस


ऋषिकेश 23 मार्च। हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले चंद्रेश्वर नगर से नगर निगम परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह , राजगुरु वासुदेव सिंह के शहीद दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर नगर निगम परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी गढ़वाल मंडल के महासचिव अमन पांडे के नेतृत्व में निकाली गई भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यह तिरंगा यात्रा चंद्रेश्वर नगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर नगर निगम तक नारेबाजी के साथ निकाली गई जोकि नगर पालिका में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई जहां दुर्गा वाहिनी के गढ़वाल मंडल महासचिव अमन पांडे ने शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को देश हमेशा याद करेगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से समझौता ना कर फांसी के फंदे को गले लगाया अमन पांडे का कहना था कि आज इन शहीदों के फांसी के फंदे पर लटक के जाने का इतिहास बन गया है जो कि हमेशा याद किया जाता रहेगा तिरंगा यात्रा मेंहिंदू युवा वाहिनी गढ़वाल मंडल महासचिव अमन पांडे, नितिन सक्सेना, विजय जुगरान,, ऋषिकेश महासंघ महासचिव छात्र संघ संजीव कुमार , भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुजीत यादव, चंदू यादव ,नगर निगम पार्षद किशन मंडल ,नगर निगम पार्षद मनीष बंनवाल, आयुष्मान सक्सेना, आशीष अग्रवाल, अमित राम, अनिरुद्ध शर्मा, हिमांशु जाटव ,दीपक कुमार चौधरी ,बलराम सिंह ,ऋषभ जैन, रोहित सोनी ,साकेत शर्मा ,संजय कुमार, सोमनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *