शहीदी दिवस पर महापौर ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि


ऋषिकेश-23 मार्च। शहीदी दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को नगर निगम महापौर अनिता ममगांंई ने श्रद्वांजलि अर्पित की।

मंगलवार को नगर निगम स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर ने शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर महापौर ममगाई ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। महापौर ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा था कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। आज के दौर में शहीदों की विरासत को जानना बहुत जरूरी है। हमें राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। जिस खुली हवा में अमन चैन से हम आजादी की खुली सांस ले रहे है यह सब उन वीर शहीदों की कुर्बानी का ही परिणाम है। श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में​ पार्षद विजय बडोनी, राजेन्द्र प्रेम बिष्ट,अनिता प्रधान,कमलेश जैन,मनीष मनवाल, अनिता रैना, अजीत सिंंह ,राजा राम,सुजीत यादव,गौरव केन्थुला, चुन्नू गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *