स्वामी आत्मप्रकाश का ब्रहम निर्माण उत्सव धूमधाम से मनाया


ऋषिकेश 26 मार्च । श्री 108 बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्मा प्रकाश स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट द्वारा स्वामी आत्म प्रकाश का 92 वां ब्रह्मनिर्माण उत्सव धूमधाम से मनाए जाने के साथ उनकी नगर में भव्य बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। शुक्रवार को ट्रस्ट द्वारा आयोजित निर्माण उत्सव के दौरान अखंड पाठ के साथ संतों के प्रवचन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत शोभा यात्रा मुख्य गद्दी से स्वर्ग आश्रम के मुख्य बाजारों से होती हुई , वेद निकेतन तक पहुंची। शोभा यात्रा का संचालन ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक बी के के श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक जयेश कुमार झा, रुदल यादव, अनिल कुमार तिवारी, सूरज गुज्जर, सोहन लाल गुर्जर ,लक्ष्मण सिंह चौहान ,विनय बिजलवान ,राजेंद्र चमोली, मुकेश कोठियाल आदि ने प्रमुख रूप से किया। जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में साधु संतों व स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *