Advertisement

नगर पालिका मुनि के रेती ढालवाला अध्यक्ष ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को बताया निराधार , विरोधीयों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को करें साबित नहीं तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई : नीलम बिजलवान


ऋषिकेश 6 फरवरी। नगर पालिका परिषद मुनि के रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने पूर्व सभासद व एक अन्य व्यक्ति द्वारा लगाए जा रहे टेंडर प्रक्रिया में धांधली व घूस लेने के आरोप को निराधार बताया है। ।

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार बताते हुए अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने बताया कि दिनाँक 03-02-2026 को कुछ व्यक्तियों के द्वारा मेरे व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व अर्न्तगल आरोप लगाये गये जो कि सरासर बेबुनियाद है, तथा इससे पूर्व भी मेरे व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके है व सोशल मीडिया पर समय-समय पर इनके व इनके साथियों के द्वारा हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बोला कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी तथा प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी हुई, ये लोग व इनके साथी उसी समय से  रंजिश रखते है और समय-समय पर छवि धुमिल करने के लिए इस प्रकार के षड्यन्त्र रचते रहते है व दुषप्रचार करते रहते है। 
उन्होंने बताया कि अभी हाल में जो 02 टेण्डर हुए (क) कूड़ा घर में सुरक्षा दीवार व आर.सी.सी. कार्य हेतु कुल 13 निविदादाताओं के द्वारा ऑन लाईन प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 08 निविदादाताओं के द्वारा तकनीकी बिड कार्यालय में जमा की गयी, जिसमें से 02 निविदादाता तकनीकी बिड में सफल हुए (ख) शीशमझाड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य हेतु कुल 13 निविदादाताओं के द्वारा ऑन लाईन प्रतिभाग किया था जिसमें से 09 निविदादाताओं के द्वारा तकनीकी बिड कार्यालय में जमा की गयी जिसमें से 02 निविदादाता तकनीकी बिड में सफल हुए थे, अधिप्राप्ति नियमावली 2025 के अनुसार प्रथम बार में यदि केवल 01 ही निविदादाता तकनीकी बिड में सफल हो तो दुबारा निविदा आमन्त्रित की जाय यदि 01 से ज्यादा निविदादाता तकनीकी बिड में सफल होते है, तो वित्तीय बिड खोली जा सकती है।

उन्होंने बोला कि यदि इनके द्वारा ये कहा कि कार्य को अपने खास लोगों को देने हेतु 02 बिडों में निविदा को खोला गया, यहाँ पर वह स्पष्ट करना चाहती है कि वित्तीय बिड खोले जाने के उपरान्त कूडा घर में सुरक्षा दीवार व आर.सी.सी. निर्माण कार्य की निविदा 19 प्रतिशत कम पर प्राप्त हुई जिसके लिए रू. 15.48 लाख परफोरमेन्स धनराशि जमा करवायी जा रही है, व शीशमझाडी में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य 18.02 प्रतिशत कम पर प्राप्त हुई।

उन्होंने बोला कि पूर्व में भी बिना कारण बताये कई बार ई-निविदा व निविदाएं बिना कारण बताये निरस्त की जा चुकी है, किसी भी एक निविदा/समस्त निविदाओं को निरस्त करने / स्वीकार करने का अधिकार अध्यक्ष निविदा समिति में निहित होता है यह स्पष्ट रूप से निविदा सूचना लिखी रहती है।

पूर्व में इस निकाय के द्वारा पार्किंग हेतु निविदा आमन्त्रित की गयी थी, जिसमें से कुम्भ मेला पार्किंग (पार्किंग द्वितीय) को नीलामी मूल्य कम होने की आंशका के चलते व निकाय को राजस्व हानि होने के कारण इसे निरस्त किया गया था, निरस्त करने के उपरान्त इस निकाय के द्वारा पुनः निविदा आमन्त्रित की गयी, जिसके उपरान्त मै ए.वी.एसोशिएट के द्वारा उक्त टेण्डर के निरस्तीकरण हेतु माननीय न्यायालय की शरण ली गयी, जिसके उपरान्त माननीय न्यायालय द्वारा पुनः निविदा आमन्त्रित किये जाने हेतु आदेश पारित किया, पुनः निविदा आमन्त्रित होने के उपरान्त भी मै. ए.वी.एसोशिएट के द्वारा पुनः निविदा में प्रतिभाग किया गया, एक तरफ जो ये माननीय न्यायालय में गये व दूसरी तरफ पुनः आमन्त्रित निविदा में भी प्रतिभाग किया जो कि माननीय न्यायालय की अवमानना प्रतीत होती है, पुनः निविदा आमन्त्रित करने के उपरान्त प्राप्त निविद पहले से बहुत अधिक धनराशि में प्राप्त हुई, जिसका फायदा निकाय को हुआ जिसका असर निकाय को राज्य वित्त आयोग से प्राप्त होने वाले अनुदान पर भी पड़ा व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त होने वाले अनुदान में रू. 50.00 लाख की बढोत्तरी हुई।
उन्होंने बोला कि पूर्व सभासद अनुराग पयाल के द्वारा खाराश्रोत में अपने मकान के समीप सरकारी रोड़ पर अतिक्रमण के खिलाफ सभासद मीनू गोदियाल के पति  रोहित गोदियाल व अन्य व्यक्तियों के द्वारा भी समय-समय पर इसकी शिकायत नगर पालिका में दर्ज कर रखी है, जो व्यक्ति स्वयं निकाय क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण करके बैठा है वह व्यक्ति दूसरे के बारे में बोल रहा है।
उन्होंने बोला कि इसके अलावा अंशुल रावत चानू के द्वारा भी रू. 11.00 लाख की घूस का आरोप लगाया गया वह भी सरासर बेबुनियाद है या तो अंशुल रावत चानू इस बात को सिद्ध करे अन्यथा उनके द्वारा इस सम्बन्ध में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जायेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *