ऋषिकेश 5 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल ’’राजभवन घेराव’’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार को घेरा।
पत्रकार वार्ता में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने राजभवन घेराव को लेकर उन्होंने बोला कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के मुद्दों को लेकर दिनांक 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल राजभवन घेराव का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे पर राजभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार में राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढते अत्याचार, बेरोजगारी जैसे समसामयिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।
उन्होंने बोला कि महिलाओं पर अत्याचार को लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड, हरिद्वार में भाजपा महिला नेता द्वारा सेक्स रैकेट चलाना, आदि घटनाओं को गिनवाया गया। उन्होंने बताया कि महिला केंद्र महिला आयोग की रिपोर्ट है जिसमें देहरादून देश के 10 असुरक्षित शहरों में से एक है।
बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए पेपर लीक से लेकर अग्निवीर जवानों को उद्योग पति के सुरक्षा गार्ड बनाने को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा।
प्रदेश में खनन के ठेके शराब के ठेके वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।
जिसमें खनन ठेके में करीब 1000 हजार करोड़ और शराब ठेके वितरण में करीब 400 करोड़ की अवैध वसूली की गई है।
साथ ही आपदा प्रभावित लोगो को भी ठीक से मुआवजा नहीं मिल पाता है।
पूरे प्रदेश में जंगली जानवरों के हमले बढ़े है। उनके आतंक दिन रात बना रहता है।
प्रदेश सरकार इसमें नाकाम हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवान,राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, देवेंद्र प्रजापति, गुरविंदर सिंह, अभिषेक भट्ट, राकेश अग्रवाल, राकेश सिंह मियां, भूपेंद्र राणा, आदि मौजूद थे।
Post Views: 128














Leave a Reply