



ऋषिकेश 14 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश को लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया। लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा तथा समान अवसर उपलब्ध कराना राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आजाद भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की नींव रखी। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी विकास और औद्योगीकरण को प्राथमिकता देकर देश को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि, विचार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षित, समतामूलक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के निर्माण का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, बैसाख सिंह पयाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राकेश अग्रवाल, प्यारेलाल जुगराण, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, अभिनव मलिक, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, सूरत सिंह कोहली, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, जगजीत सिंह (जग्गी), चौ. सुमित चौहान, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, हिमांशु जाटव, सूरज भट्ट, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, विनोद रतूड़ी, अनिल गुप्ता, शिवम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Post Views: 60














Leave a Reply