आवास विकास में धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा के बाद हुआ विशाल भंडारा


ऋषिकेश 11 नवंबर । अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर आवास विकास स्थित आवास विकास वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से विशाल गोवर्धन पूजा एवं प्रसादम भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में नगर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत कर आयोजकों और श्रद्धालुओं को अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के साथ महोत्सव में सहभागिता की।

इस अवसर पर एसपी अग्रवाल, राजपाल खरोला, पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीप शर्मा, प्रेम चंदानी, गुरमेल सिंह, मनोज वर्मा, सुरेंद्र पाहवा, आशीष द्रविड़, सुशील वर्मा, रमाकांत गुप्ता, योगेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, ऋषि अग्रवाल, दिनेश तंवर, मदन वालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *