आश्रम से चोरी हुए दो महंगे मोबाइल फोन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


ऋषिकेश 04 नवंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आश्रम के एक कक्ष से चोरी हुए दो मोबाइल फोन बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वनप्लस कंपनी के दोनों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन (28) पुत्र राजकुमार अरोड़ा, निवासी भैरव मंदिर, लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर को स्वामी गोपालचार्य, शिष्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज निवासी श्री कृष्ण कुंज, मायाकुण्ड, ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके कक्ष से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन चोरी करते हुए दिखाई दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन नवंबर को डग रोड, ट्रांजिट कैंप के पीछे से आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए वनप्लस 13आर और वनप्लस नोट 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में  धारा की बढ़ोतरी की है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *