ऋषिकेश 7 मई। ऋषिकेश में दो अलग-अलग मामलों में एटीएम के आसपास खड़े ठगों ने खाताधारकों के पैसे निकालने की मदद के नाम पर एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसा निकाल कर चूना लगाने के मामले सामने आए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आलम सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय भजन सिंह नेगी निवासी गुड्डू प्लॉट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत दिनांक 6 मई 2022 को समय 11:30 बजे लगभग पीएनबी एटीएम में चार-पांच लड़कों द्वारा धोखे से एटीएम बदलकर वादी के खाते से पैसे निकालने संबंधित दी गई।
वहीं दूसरी ओर इसी तरह का एक मामला और सामने आया है जहां छोटे लाल गुप्ता निवासी गली नंबर 1 मीरा नगर आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून के द्वारा भी एक लिखित तहरीर बाबत दिनांक 6 मई 2022 को जब उनकी पुत्री किरण पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने की गई थी की समय 12:30 बजे लगभग जब पुत्री द्वारा अज्ञात व्यक्तियों से पैसे निकालने में मदद मांगी गई तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदलकर उनके बैंक खाते से तीन बार में ₹25000 निकाल लेने संबंधित किया गया। प्राप्त दोनों लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरु कर दी गई है।
Leave a Reply