ऋषिकेश, 14 मई। ।चार धाम की यात्रा कर लौट रही एक बस के ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडियाला के निकट तोता घाटी में पहाड़ी से टकरा जाने के परिणाम स्वरूप बस में सवार 7 महिला सहित 12 लोग घायल हो गए । जिन्हें ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया है।
राजकीय चिकित्सालय में घायल उपचार करवा रही सावित्री 55 वर्ष पत्नी राम रतन जिला देवास मध्य प्रदेश निवासी का कहना हैै कि वह सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं ,जोकि 5 मई को ऋषिकेश से चार धाम यात्रा के लिए गए थे। जो कि शनिवार की सुबह 6:30 बजेवापस हरिद्वार लौट रहे थे। की तोता घाटी के निकट उनकी बस अनियंत्रित पोकर पहाड़ी से टकरा गई, जिसमें लगभग 40 लोग सवार थे ।
घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष) सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष)वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी निवासी जिला देवास मध्य प्रदेश को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है।
जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
सभी लोगों को आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार जारी है बाकी सब लोग सुरक्षित है।












Leave a Reply