डॉ राजे सिंह नेगी ने भी छोड़ा आम आदमी पार्टी का दामन , पूर्व में कर्नल कोठियाल सहित कई पदाधिकारियों ने भी छोड़ी आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा सिमटता जा रहा


 

ऋषिकेश 21मई। – आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधायक प्रत्याशी रहे डॉ राजे सिंह नेगी ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजते हुए व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा सीट से उनको पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर वह पार्टी का धन्यवाद देते हैं।  उन्होने कहा कि वह ना सिर्फ आम आदमी पार्टी बल्कि उन तमाम लोगों के भी आभारी हैं जिन्होंने उनपर विश्वास जताया।

उल्लेखनीय है कि डॉ नेगी  तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक समाज सेवक के तौर पर भी कार्य करते आए हैं। उत्तराखण्डी बोली,भाषा,साहित्य एवं संस्कृति को आगे बड़ाने में उनकी भूमिका किसी से छिपी नही रही है। विभिन्न जन आदोंलनों से जुड़े रहे डॉ नेगी ने तकरीबन डेढ वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन था।

उनकी स्वच्छ व निर्विवाद छवि को देखते हुए पार्टी ने अपनी प्रथम सूची में ही उन्हें ऋषिकेश विधानसभा चुनाव से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी। हालांकि उत्तराखंड में कमजोर संगठन के कारण वो ओर उनकी पार्टी कोई खास करिश्मा ना कर सकी। डॉ नेगी ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वो सदैव पूर्व की भांति जनहित के कार्य करते रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *