ऋषिकेश 18 जुलाई ।ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र के कोडियाला मैं रविवार की देर शाम बस के सड़क पर पलट जाने के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में कुल 31 लोग सवार थे।सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है जिसमें राहत कार्य प्रारंभ कर दिया है थाना देवप्रयाग प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार एक बार केदारनाथ से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रही थी जिसमें सभी 31 यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे अचानक देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला मैं बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
जिसमें सवार न्यू मुंबई निवासी 25 वर्षीय संदेश काशी नाथ पुत्र भगत नाथ की मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची, आपदा प्रबंधन की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, जिसमें से 13 लोगों को ऋषिकेश उपचार हेतु लाया गया जिसमें 5 लोगों को एक निजी अस्पताल में उतारे को भर्ती कराया गया तो वही 8 लोगों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
जिनके नाम मृतक संदेश भगत 25 वर्ष पुत्र काशीराम निवासी रायगढ़ पनवेल, नबी मुंबई महाराष्ट्र शिवनाथ पाटिल (53 वर्ष) पुत्र बसंत, रसीता देवी (50 वर्ष) पत्नी अमृत, अश्वनी (36 वर्ष) पत्नी शिवनाथ पाटिल, तनय पाटिल (17 वर्ष) पुत्र वंदन, ऋतिक (32 वर्ष) पुत्र शरद, संजना पाटिल (40 वर्ष) पत्नी वंदन पाटिल, पंकज (24 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध, रतिक (22 वर्ष) पुत्र शरद सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि पंकज मातरे (24 वर्ष) पुत्र अमृत, ओछला (63 वर्ष) पत्नी आत्माराम, नीतू (36 वर्ष) पत्नी हरीश, श्रीकांत पाटिल (36 वर्ष) पुत्र सीताराम, सचिव (33 वर्ष) पुत्र सीताराम व बादल (26 वर्ष) पुत्र सुनील पाटिल सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को देहरादून मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल अन्य लोग को मौके पर ही उपचार दिया गया।















Leave a Reply