उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर दिया बहनों को तोहफा, राज्य के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि़:शुल्क यात्रा सुविधा की दी सौगात
ऋषिकेश/ देहरादून 4 अगस्त। । उत्तराखंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।
उत्तराखण्ड सीएम के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं राज्य के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में नि़:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। भाई बहनों के पर्व रक्षाबंधन पर यह सीएम का बहनों के लिए बड़ा उपहार है।
Leave a Reply