Advertisement

यूट्यूबर तनु रावत द्वारा अर्धनग्न वस्त्रों में आश्रम परिसर में विवादित डांस के करने से आई स्थानीय लोगों के निशाने पर, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने जताया कड़ा एतराज,आश्रम प्रबंधन से कार्रवाई की मांग


ऋषिकेश 30 अक्टूबर। योगनगरी ऋषिकेश के एक आश्रम में यूट्यूबर तनु रावत के विवादित डांस को शूट करने पर वह स्थानीय लोगों के निशाने पर आ गई। स्थानीय लोगों ने मामले में रोष व्यक्त करते हुए आश्रम प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की है।

योगनगरी के साथ साथ धर्मनगरी की छवि को कभी स्थानीय तो कभी बाहरी तत्वों ने चोट पहुंचाई। कुछ दिन पूर्व शहर के एक होटल में ऑडिशन के नाम पर बुलाई गई कम उम्र की लड़कियों की ड्रेस सेंस पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। इस बार विवादों में यूट्यूबर तनु रावत आई है। जिसके विवादित डांस को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

तनु रावत का अर्धनग्न वस्त्रों में उत्तेजक गानों पर डांस का वीडियो वायरल होने पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह तीर्थनगरी ऋषिकेश और  आश्रम की संस्कृति के लिए सही नहीं है।राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने इसका विरोध करते हुए इसे हिंदू संस्कृति, प्रतिष्ठित श्री जयराम आश्रम की कार्यशैली प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इस आचरण को तीर्थनगरी की गरिमा के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि रात के समय उक्त वीडियो श्री जयराम योग आश्रम परिसर में बनाई। 

वहीं इसी बीच तनु रावत, उसकी साथी युवती और तनु रावत की मां भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर ने उत्तेजक गानों पर अभद्र डांस की विडियो दिखाई और नाराजी जाहिर करी। जिस पर तनु रावत, उसकी सहेली और तनु रावत की मां हिंदू संगठन पर ही भड़क गई और इसे निजी जिंदगी का हिस्सा बताया

वहीं स्थानीय निवसियों का कहना है कि तनु रावत अक्सर आश्रम क्षेत्र में अशोभनीय नृत्य और वीडियो शूट करती हैं, जिससे आश्रम की मर्यादा और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। 

 स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि आश्रम द्वारा एक मुस्लिम धर्म के व्यक्ति को आश्रम क्षेत्र में दुकान दिलाने का प्रयास किया गया, जिससे विवाद और भी गहराया है। लेकिन अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आश्रम प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सामाजिक वातावरण सुरक्षित बना रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *