टिहरी गढ़वाल 21 दिसंबर।माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ, जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला स्तरीय बैठक एवं चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। यह चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवाण एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी के नेतृत्व एवं चुनाव प्रभारी के रूप में सम्पन्न कराए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति/लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में देवी दयाल गैरोला ,सरोजानंद जोशी एवं डॉ. राधा मोहन दास को मनोनीत किया गया।
वहीं कार्यकारिणी पदाधिकारियों के रूप में—
अध्यक्ष: डॉ. सुशील नौटियाल
महामंत्री: सुभाष भट्ट
कोषाध्यक्ष: रविन्द्र जोशी
उपाध्यक्ष: वासुदेव भट्ट
प्रवक्ता: डॉ. शांति प्रसाद मैठाणी
सह सचिव: अंजू नेगी
मीडिया प्रभारी: आशीष जुयाल
तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए।
इसके साथ ही जिले में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया | जिसमें सत्येश्वर डिमरी , कमल डिमरी, सुमन चौहान, ममलेश्वर प्रसाद, हीरामणि जोशी , अनिल रतूड़ी , हरीश चंद्र , विनोद जोशी को बनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवाण, सुभाष डोभाल, मनोज द्विवेदी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की नवीन कार्यकारिणी का गठन















Leave a Reply