ऋषिकेश 1 फरवरी। बीती रात शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार कर की गई हत्या में हमलावर हत्यारा मृतक प्रीति रावत का प्रेमी सुरेश गुप्ता ही निकला ।
प्रीति रावत एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी तथा शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी।
प्रीति रावत के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में अपनी बेटी की हत्या के लिए सुरेश गुप्ता को आरोपी बताकर उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ में पता चला कि मृतक प्रति रावत का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय मृतक प्रति रावत सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी तथा उसके पश्चात से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक प्रति रावत से मिलना जुलना होता था व उसके घर पर आना-जाना था, सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था उक्त पारिवारिक झगडे को स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी निपटने का काफी प्रयास किया गया परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया उक्त विवाद के चलते सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 04 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया, प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई, जिस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश गुप्ता एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा जिस कारण सुरेश गुप्ता अवसाद में भी आ गया था.
प्रथमदृष्टया सुरेश गुप्ता का मृतका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने तथा अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर सुरेश गुप्ता द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया ऐसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। तथा हमलावर सुरेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।














Leave a Reply