Advertisement

एम्स अस्पताल ऋषिकेश में कार्यरत महिला कर्मी की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल,


ऋषिकेश 1 फरवरी। तीर्थ नगरी ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी की अज्ञात हमलावर गोली मार कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस द्वारा महिला को में एम्स अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक महिला कर्मी की मौत हो चुकी थी।

शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे शिवाजी नगर में किराए के मकान में रह रही प्रीति रावत की अज्ञात हमलावर के द्वारा घर के बाहर पहुंच कर दरवाजे की जाली से प्रीति पर गोली मार दी। जो कि सीधा प्रीति रावत के सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के लोग बाहर निकाल कर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने लहूलुहन
प्रीति रावत को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टर द्वारा जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल पर पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी सूचित कर दिया गया जिस पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर सबूत जुटाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से यमकेश्वर निवासी 35 वर्षीय प्रीति रावत, एम्स ऋषिकेश में संविदा पर अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थी। वह कुछ समय पहले तलाक ले चुकी थी और प्रीति रावत का एक 8 साल का बेटा मोहन चट्टी में अपने नाना नानी के पास रहता है। पुलिस द्वारा फरार हमलावर की तलाश में जुड़ गई है। तथा मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात हमलावर द्वारा महिला की मौत से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल छा गया है। बताते चले एम्स अस्पताल के नजदीक शिवाजी नगर व आसपास के सभी क्षेत्र में एम्स मे कार्यरत संविदा व अन्य कर्मचारी बड़े पैमाने पर रहते हैं। इस तरह के गोली कांड की घटना से एम्स अस्पताल में कार्यरत महिलाओं की देर रात नाइट ड्यूटी से घर लौटने पर उनकी सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह उठ जाता है। जिस पर स्थानीय निवासियों द्वारा महिलाओं व अन्य की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *