वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सीओ से हुई चर्चा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा से की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन


ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा से शिष्टाचार भेंट कर शहर की विभिन्न समस्याओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, आस्था पथ पर व्यवस्थाओं, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल एवं सुरक्षा जैसे गंभीर विषय प्रमुखता से उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से इन मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई।
क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा, महासचिव एसपी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी, संरक्षक सत्येन्द्र कुमार शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चन्द जोशी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *