23 साल बाद न्याय की उम्मीद लेकर सामने आईं जैनी, शोषण और दुष्कर्म के लगाए गंभीर आरोप, 16 साल की उम्र में शोषण किए जाने का दावा, बेटे के DNA टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर दोबारा जांच की उठाई मांग


देहरादून 7 नवंबर। जैनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह महज 16 वर्ष की थीं, तब उनके साथ शोषण किया गया और करीब दो महीने तक दुष्कर्म हुआ। जैनी ने कहा कि घटना के करीब 23 साल बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है और अब वह अपने तथा अपने बेटे के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं।

प्रेस वार्ता में जैनी ने अपने 23 वर्षीय बेटे के DNA टेस्ट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने जांच में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए दोबारा DNA परीक्षण कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह मामला केवल उनके साथ हुए कथित शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके बेटे की पहचान और भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

जैनी ने कहा कि इतने वर्षों तक न्याय की उम्मीद में इंतजार करने के बाद अब वह सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने के लिए मजबूर हुई हैं। उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी तथ्यों को सामने लाने की मांग की, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच को लेकर कई सवाल हैं। जैनी ने मांग की कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जाए और DNA परीक्षण से जुड़ी शिकायत का भी निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए।
जैनी ने कहा कि वह अपने और अपने बेटे के सम्मान तथा अधिकारों के लिए न्याय चाहती हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *