Advertisement

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद ने ऋषिकेश में श्री जयराम योग आश्रम का किया शिलान्यास, गुमानीवाला में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के नाम बनाया जाएगा हॉस्पिटल -ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी


देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है- आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद

ऋषिकेश, 11 जुलाई ।ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्री जयराम योग आश्रम का शिलान्यास भूमि पूजन यज्ञ हवन के बाद स्वस्तिवाचन के साथ श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने संतो के साथ फीता काटकर किया ।

रविवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर जय राम श्री जय राम संस्कृत महाविद्यालय में श्री जयराम आश्रम के योग आश्रम, के शिलान्यास के उपरांत श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्म ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आचार्य महाबलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी व अन्य संतों ने एक द्वादश ज्योतिर्लिंग पत्रिका का भी विमोचन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि गुरु जनों द्वारा जो जो हमेंं आशीर्वाद दिया गया है उसी का हमेंं आचरण करना चाहिए उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति की योग क्रिया को आगे बढ़ाए जाने के लिए ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा जो योग आश्रम की स्थापना की है वह देश ही नहीं दुनिया को योग के प्रति संदेश देने का कार्य्य करेगी उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में योग भारत सेे ही गया है उसी को बढ़ाए जाने परम स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा स्थापित किए गए योग आश्रम द्वारा भी कियाा जाएग।

आचार्य अवधेशानंद भारत में बढ़ती जनसंख्या पर अपनेेे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह भीी चिंता भारत में बड़ी संख्या जनसंख्या बड़ी है जिसे नियंत्रित करने योग काफी महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन औषधियों का भी भंडार है उन्होंनेे कहा आज जनसंख्या दिवस है इस पर हमें देश हित में संकल्प लेना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आज ऋषिकेश सहित पूरे भारत में जितने भी जयराम आश्रम द्वारा सेवा संस्थाओं के साथ शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की गई है वह सब उनके गुरु की कृपा का ही प्रसाद है इन संस्थाओं के माध्यम से बच्चों के भविष्य को बनए जाने का कार्य निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, लेकिन यह बात जरूरी है कि हर कार्य को करने के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए, उनका कहना था कि शिक्षण संस्था के बाद उनका अगला संकल्प श्यामपुर गुमानीवाला में अपने गुरु जी के नाम से एक हॉस्पिटल बनाए जाने का है। जिसका लाभ गारमेंट जनता को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री जयराम आश्रम योग विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा योग आसन का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद, स्वामी शिवानंद ,स्वामी साधना नंद ,स्वामी हरि चेतनानंद ,जूना अखाड़े के सचिव स्वामी देवानंद , हरियाणा आश्रम के महंत हर्षवर्धन, ,ब्रह्मचारी अनुज, निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञान देव , विनोद अग्रवाल, हरियाणा सरकार के देवेंद्र ,भरत मंदिर के हर्षवर्धन शर्मा, अशोक शर्मा मुकुल शर्मा अशोक रस्तोगी, प्रदीप शर्मा स्थानीय लोगोंं ने भी भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *