ऋषिकेश बार एसोसिएशन के 11 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए 06 ने भरा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन


ऋषिकेश 4 दिसंबर। ,बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर छह नामांकन सही पाए गए। जबकि महासचिव पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं।

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली ने बताया कि शनिवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि थी।

चुनाव अधिकारी द्वारा  यह भी बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव 11 दिसंबर को होंगे और चुनाव का परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा इसके पश्चात 21 दिसंबर को पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।

जांच के उपरांत अध्यक्ष पद पर शीशराम कंसवाल, अजय सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह सजवाण, सूरत सिंह रौतेला, सुभाष चंद्र भट्ट व संजय शास्त्री के नामांकन सही पाए गए।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्कर चंद्र बंगाल व अमित अग्रवाल के नामांकन सही पाए गए हैं।

महासचिव पद के लिए सुनील नवानी, दीपक अंथवाल, नरेश शर्मा, अजय ठाकुर, रोहित गुप्ता, अतुल कुमार यादव, पंचम सिंह मियां व खुशाल सिंह कलुड़ा के नामांकन सही पाए गए।

सह सचिव पद के लिए लाल सिंह मटेला, शरद सक्सैना, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश शर्मा, हरीश कुमार राणा व देवेंद्र प्रसाद सेमवाल।

जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु मीनाक्षी नेगी, सुनील पयाल व कुलदीप सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं।

वही ऑडिटर पद के लिए सिर्फ एक नामांकन मोहित शर्मा ने किया जो सही पाया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *