ऋषिकेश 13 दिसंबर। -उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय लाया गया। जहाँ भाजपा के तमाम शीर्ष नेतृत्व सहित ऋषिकेश नगर निगम महापौर ने उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। विधायक की सियासी व्यवहार-कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी।वृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा के पुरोधा हरबंस कपूर के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में दर्शनार्थ लाया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्वांजलि दी।
इस मौके पर नगर निगम ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। मृदुभाषी कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। स्व कपूर मृदुभाषी, जमीनी नेता और सादगी के प्रतीक थे। उनका निधन भाजपा समेत पूरे प्रदेश की क्षति है जिसे पूरा किया जाना संभव नहीं है। एक समर्पित जन नेता के तौर पर उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
Leave a Reply