दर्शन महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक उत्सव के दौरान संत महात्माओं की अगुवाई में हुआ पंडित रवि शास्त्री का हुआ पट्टा अभिषेक, तुलसी मानस मंदिर का किया गया महंत घोषित


ऋषिकेश 20दिसंबर। आज श्री दर्शन महाविद्यालय मुनी की रेती में चल रहे वार्षिक उत्सव के दौरान संत महात्माओं की अगुवाई में तुलसी मानस मंदिर के पंडित रवि शास्त्री को पट्टा अभिषेक कर महंत घोषित किया गया।

आज दर्शन महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव  समारोह के शुभ अवसर पर बैकुंठ वासी राघवाचार्य  महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी महामंडलेश्वर ओर महंतों के द्वारा एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के संयुक्त तत्वाधान में आज पंडित रवि शास्त्री  को महंताई चादर उढा कर उन्हें महंत घोषित किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्व दयाराम दास महाराज ने कहां की आज से पंडित रवी शास्त्री  का नया नाम महंत रवि प्रपन्नाचार्य  महाराज के नाम से कहलाया जाएगा। उन्हें आज संत समाज के द्वारा उन्हे रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के नाम से संबोधित किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी नवनियुक्त  महंत रवि प्रपन्नाचार्य  महाराज को बधाई देते हुए कहा कि आज जहां हम अपनी संस्कृति विरासत को खोते जा रहे हैं वहीं इस समय युवा संतो के द्वारा हमारी संस्कृति विरासत को इस तरह युवा संत आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर स्वामी दयाराम दास ,  गुरुचरण मिश्र महामंडलेश्वर विष्णु दास ,  महंत अखंडानंद,  महंत मनोज प्रपन्नाचार्य , महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य , महाराज महंत कृष्णानंद ,   रामानुजाचार्य गोपालाचार्य, महंत लोकेश दास, दर्शन महाविद्यालय के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल ,सचिव संजय शास्त्री, कोषा अध्यक्ष राजीव लोचन, माधव मैथानी, शांति प्रसाद मैणानी ,कमल डिमरी ,कुमार अरोड़ा ,  गुरु प्रसाद बिजलवान ,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला,  नगर निगम महापौर अनीता ममगई, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, चंद्रवीर पोखरियाल ,व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, अभिषेक शर्मा , बचन पोखरियाल, शिवमूर्ति कंडवाल ,दीपक दरगन, राम चौबे , मनमोहन शर्मा अनूप रावत, सुनील नौटियाल ,मनोज द्विवेदी ,जगदीश , माधव अग्रवाल ,इंद्र प्रकाश अग्रवाल,  मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *