ऋषिकेश 27 दिसंबर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ उन्हीं के मकान में रहने वाले एक किराएदार और उसके दोस्त ने मिलकर उन्हीं के मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून मैं वसत विहार थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पीड़िता के पिता ने बसंत विहार थाना अध्यक्ष नरेश राठौर को बताया उनके मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी 14 वर्षीय लड़की के साथ कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का कृत्य किया। इस कृत्य की खबर सुबह पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। घटना में वसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी।
कहा कि उनके मकान में नीचे के तल पर किरायदार युवक रहता है। आरोप है कि 23 दिसंबर की रात किरायेदार ने अपने दोस्त के साथ उनकी बेटी का उस वक्त अपहरण किया जब वह टॉयलेट के लिए गई थी। दोनों उसे अपने कमरे में लेकर गए और वहां रातभर दुष्कर्म किया। सुबह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से ऊपर के तल पर भेज दिया।
जब इस कृत्य के बारे में पीड़िता ने अपनी मां सुबह को बताया इसके बाद लड़की के पिता को मामला पता लगा तो वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस जल्द बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी।
Leave a Reply