ऋषिकेश 14 मार्च। एक कर्मचारी द्वारा फाइनेंस कंपनी के एक कार्यालय में ब्रांच मैनेजर को घायल कर लाखो रुपए लूट लिए गए। लूट की वारदात को कंपनी के कर्मचारी ने अंजाम दिया है।
घायल हुए मैनेजर को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार रुड़की के कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। जहा सुबह कंपनी के एक कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सैनी पर हमला कर दिया और कार्यालय में रखे चार लाख रुपये की लूटकर फरार हो गया।
कंपनी के कर्मचारी ने घायल ब्रांच मैनेजर भंवर सिंह सैनी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Leave a Reply